पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहीं सुधरी सड़क, टोल टैक्स वसूली जारी

नहीं सुधरी सड़क, टोल टैक्स वसूली जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| रायसेन से राहतगढ़ तक मार्ग बीओटी योजना के तहत तैयार हुआ है। मार्ग निर्माण करने वाली कंपनी हर वर्ष शर्तों के मुताबिक टोल टैक्स तो बढ़ाती है, लेकिन शासन के मानक और अनुबंध की शर्तों के तहत वाहन चालकों को मार्ग उपलब्ध कराने में नाकाम है। जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में टैक्स देने के बाद भी वाहन चालक बदहाल मार्ग पर चलने को मजबूर हैं।

मप्र रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन राज्य में राष्ट्रीय मापदंड की गुणवत्ता वाली अच्छी सड़क व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रतिबद्धता रायसेन राहतगढ़ मार्ग पर देखने को नहीं मिल रही है। सड़क पर एमपीआर डीसी के निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है। नियमों के तहत गांव या पुलिया के पहले क्रासिंग या साइन बोर्ड लगे होना चाहिए। साथ ही रोड के दोनों तरफ साइड लाइन बनी होनी चाहिए। जिस पर वाहन चालक अपना वाहन आसानी से रोड पर चला सके।

बदहाल सड़क जनता के हिस्से : रायसेन से राहतगढ़ के बीच 100 किमी सड़क पर कई जगह देखा पुल पुलियों पर बोर्ड नहीं है। वहीं कई स्थानों पर मार्ग बदहाल है। कई जगह सड़कों का डामर उखड़ गया है। तो कई जगह सड़क पर लंबी लंबी दरारें आ गई हैं। ओर जगह जगह गड्ढों के कारण ऊबड़ खाबड़ हो गई है।

शासन के अनुबंध के मुताबिक सड़क सुधारने का काम अनुबंधित कंपनी वेलस्पन प्रालि. को ही कराना है, लेकिन इस काम में अक्सर लापरवाही बरती जा रही है। सड़क पर दो बड़े पुल हैं पहला आलमपुर जो टूटने के बाद अस्थाई रूप से बनाए गए पुल से काम चल रहा है। जिसके नवीन पुल का निर्माण शुरू हो गया है। दूसरा सुमेर का पुल यहां साइन बोर्ड नहीं होने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। 14 नवंबर 12 की शाम जीप ट्रक की टक्कर में पांच युवक अपनी जान चुके हैं उसके बाद एक ट्रक पलट चुका है तथा कई सड़क दुर्घटनाएं यहा पर हो चुकी हैं। फिर भी वेलस्पन कंपनी की नींद नहीं खुली। पुल की ऊंची नीची सड़क के दोनों ओर चेतावनी वाले साइन बोर्ड नहीं लगाए गए। यहां वाहन चालकों को सड़क पर वाहन चलाने में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।

टोल टैक्स पर जबरिया वसूली: सड़क भले ही खराब हो टोल टैक्स तो बढ़ी हुई दरों से ही चुकाना होगा। प्रतिदिन एक हजार के करीब वाहनों का आवागमन होता है। रायसेन गैरतगंज एवं राहतगढ़ पर बने टोल नाके पर रुककर टैक्स चुकाना अनिवार्य है। बिना टैक्स दिए गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती।

खबरें और भी हैं...