बेगमगंज| जिला कुशवाह महासभा के तत्वाधान में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कुशवाह मांगलिक भवन में रघुवीर सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक की शुरूआत मां सरस्वती एवं श्री लवकुश की पूजा अर्चना से किया गया। जिसमें लालजी राम बरेली, सतीश कुशवाह उदयपुरा, राजू कुशवाह रायसेन, राजेश कुशवाह सिलवानी, हरिराम कुशवाह बाड़ी, भैयालाल ने सामाजिक उत्थान संबंधी विषयों पर प्रकाश डाला। जिला सचिव धर्मदास कुशवाह ने कार्यक्रम की रूप रेखा रखी। एजेंडा अनुसार जिला कुशवाह युवा मोर्चा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से बजरंग सिंह कुशवाह बेगमगंज को अध्यक्ष चुना गया। संचालन सीताराम कुशवाह ने एवं आभार सुरेंद्र कुशवाह ने व्यक्त किया।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स