पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले चरण में मुफ्त रजिस्ट्रेशन, फिर लगेगा शुल्क

पहले चरण में मुफ्त रजिस्ट्रेशन, फिर लगेगा शुल्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की समय सारिणी अभी घोषित नहीं की है, लेकिन 2018-19 के लिए लागू किए गए परिवर्तनों के सर्कुलर जारी कर दिए गए हैं। इनमें सबसे खास बात है कि छात्राओं का नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन यानि सभी वर्गों की छात्राओं के लिए केवल प्रथम चरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मुफ्त रहेगा। यदि कोई छात्रा प्रथम से अन्य चरण में रजिस्ट्रेशन करवाती है तो निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। अभी यह शुल्क 100 रुपए निर्धारित है। छात्राओं को पूरा शुल्क देना होगा। इसी तरह मेधावी विद्यार्थियों को भी 50 फीसदी छूट दी गई है। पिछले साल तक 12वीं में 75 फीसदी या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सिर्फ 1 रुपए कॉलेज फीस लेकर प्रवेश दिया जाता था।

अब 70 फीसदी या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सिर्फ 1 रुपए कॉलेज फीस देना होगी। सरकार ने छात्राओं को शुल्क में छूट जरूर दे दी है लेकिन एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर मनमाने रुपए वसूलने की शिकायतें खूब हैं।

खबरें और भी हैं...