ईमानदारी से काम करने के मिल रहे 1600 रु.
रायसेन| ग्राम रोजगार सहायक एवं पंचायत सहायक सचिवों ने मंगलवार को शहर में एक वाहन रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के पद पर जिला संवर्ग में संविलियन कर नियमित करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में 23 हजार ग्राम पंचायतों में इतने ही पंचायत सहायक सचिव पदस्थ ंहै, जो पंचायत सचिवों के समानांतर काम कर रहे हैं। इस काम को पंचायत सहायक पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हंै। जबकि पंचायत सचिवों को 1600 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के संभागीय उपाध्यक्ष अरुण यादव, ब्लाक अध्यक्ष सांची धीरज सिंह राजपूत, आशीष रघुवंशी आिद शामिल थे।
सचिवों ने सीएम के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन
पंचायत सचिवों ने रैली निकाल कर सौंपा ज्ञापन।