पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठे ग्रामीण बोले एक ही हैंडपंप वह भी हुआ खराब

कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठे ग्रामीण बोले-एक ही हैंडपंप वह भी हुआ खराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैरतगंज तहसील के तरावली गांव से आए ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठकर अपना विराेध जताया। कलेक्टर ने पीएचई अधिकारी को गांव में पानी की समस्या हल करने के संबंध में निर्देश दिए हैं।

तरावली गांव में रहने वाली अनीता बाई, कृष्णा बाई, अर्चना बाई, ललिताबाई , ऊनी बाई, शांति बाई, सुरेना बाई, बबीता बाई, कोमलबाई ने बताया कि उनके गांव में 40-50 मकान है, जिनमें रहने वाले लोगों के लिए मात्र एक हैंडपंप लगा है, वह भी कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। एेसी स्थिति में उन्हें एक किमी दूर स्थित सरकारी स्कूल के हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। पानी की समस्या हल करने के लिए पीएचई विभाग में भी आवेदन दे चुके है, लेकिन अब तक हैंडपंप को ठीक नहीं कराया गया है, जिससे उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने कलेक्टर से पानी की समस्या हल करवाने का निवेदन किया है।

जलसंकट: एक किमी दूर जाना पड़ता है रोजाना

पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर के वाहन के आगे बैठे ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...