पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक बैलगाड़ी व बाइक को बचाने के प्रयास में बस पलटी, 15 घायल

एक बैलगाड़ी व बाइक को बचाने के प्रयास में बस पलटी, 15 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| रायसेन/सिलवानी

तहसील मुख्यालय से 20 किमी दूर सियरमऊ टड़ा मार्ग पर एक यात्री बस बैलगाड़ी और बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 13 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 5 यात्रियों को सागर और दो लोगों को भोपाल रेफर किया गया है। हादसे के बाद बस का चालक मौके से भाग गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवर ट्रेवल्स की यात्री बस एमपी 15 पीए 0559 सागर जिले के देवरी से सिलवानी होकर भोपाल चलती है। यह यात्री बस मंगलवार को सुबह 6 बजे उस समय अनियंत्रित होकर पलट गई, जब बस के सामने पहले एक बाइक सवार और एक बैलगाड़ी वाला आ गया। इन दोनों को बचाने के प्रयास में बस के चालक ने बस को सड़क से नीचे उतर दिया, जिससे बस पलटी खा गई। यह यात्री बस जिला सागर के देवरी होकर सिलवानी की तरफ जा रही थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। घायलों को सुल्तानगंज और सिलवानी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को सागर तथा भोेपाल रेफर किया गया। घटना सुबह साढ़े 6 बजे की होना बताई जा रही है।

5 यात्रियों को सागर और दो को भोपाल रेफर किया गया

सियरमऊ के पास पलटी बस में से घायलों को निकालने के बाद आसपास खड़े लोग।

बैलगाड़ी व बाइक को बचाने में हुआ हादसा

बस में सवार यात्री सुरेश रजक और रीतेश जैन ने बताया कि बस भोपाल जा रही थी। सियरमऊ गांव के पास सामने से आ रही बैलगाड़ी व बाइक को बचाने के चक्कर में बस चालक ने बस को सड़क से नीचे उतार दिया। सड़क के नीचे उतरते ही बस पलट गई।

भास्कर तत्काल: सड़कों पर दौड़ रही हंै कंडम बसें

नगर से जबलपुर, सागर, भोपाल, पिपरिया, बरेली, प्रतापगढ़, शालाबरु, गाडरवारा आदि मार्गों पर यात्री बसों का संचालन किया जा रहा है। अधिकतर यात्री बसें कंडम हालत में सड़कों पर दौड़ रही है, लेकिन प्रशासन के द्वारा कंडम बसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती हैं। इससे हादसे हो रहे हैं

सड़क का किया जा रहा है निर्माण : सियरमऊ से टड़ा केसली तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क के दोनों तरफ की साइडों को नहीं भरा गया हैं। फल स्वरूप सड़क बीच से ऊंची है और दोनों साइडों से नीचे है। बस चालक अपना संतुलन नहीं रख सका और बस सड़क के बीचोंबीच पलट गई।

अधिकारी मौके पर पहुंचे

इस हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सिलवानी पीएन गोयल, टीआई आरडी शर्मा, सुल्तानगंज थाना प्रभारी मेहताब सिंह मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को बस से निकाल कर उपचार के लिए एंबुलेंस से सिलवानी और सुल्तानगंज सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में घायल इन यात्रियों को किया रेफर

बस हादसे में सुरेश पुत्र भैयाराम रजक 40 साल नारायणपुर, रीतेश पुत्र रूपेश जैन 45 साल गौरझामर, सियारानी प|ी सुरेश रजक 35 साल नारायणपुर, कल्ला पुत्र शंकर यादव 45 साल पटना खुर्द व ब्रजलाल पुत्र देवकरण यादव 9 पटना खुर्द को प्राथमिक उपचार के बाद सुल्तानगंज से सागर रेफर किया गया। जबकि मुन्नीबाई प|ी विशाल 60 साल भोपाल, मालती प|ी किशोर चौबे 50 साल रहली, अंजली पुत्री किशोर 25 साल रहली एवं रविशंकर पटेल पुत्र कन्हैया लाल 32 साल सुरखी को सिलवानी के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। अधिक चोट ना होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।

क्षेत्र में बस दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते चार माह में बस पलटने के चार हादसे हो चुके है। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 70 से अधिक यात्री घायल हो चुके हैं।

जांच कराई जा रही है

बस हादसे की जांच की जा रही है। प्रकरण कायम किया गया है। चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। -आरडी शर्मा, थाना प्रभारी सिलवानी

खबरें और भी हैं...