पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में बढ़ा गेहूं का उत्पादन, अब तक 40 लाख क्विंटल गेहूं की हुई खरीदी

जिले में बढ़ा गेहूं का उत्पादन, अब तक 40 लाख क्विंटल गेहूं की हुई खरीदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में कम बारिश होने के बाद भी इस बार गेहूं की रिकार्ड तोड़ उत्पादन हुआ है। अब तक समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर 40 लाख 12 हजार 231 क्विंटल गेहूं की खरीदी हो चुकी है। जबकि अभी 20 मई तक केंद्रों पर खरीदी होना है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में खरीदी का आंकड़ा 42 लाख क्विंटल तक पहुंच जाएगा। अब तक जो खरीदी हुई है, वह पिछले साल के मुकाबले 2 लाख 50 हजार क्विंटल ज्यादा है। जबकि पिछले साल 38 लाख क्विंटल की खरीदी हुई थी।

जिला प्रशासन द्वारा गेहूं की खरीदी के लिए 146 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर अब तक 38 हजार किसान 40 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं बेच चुके है। जबकि गेहूं बेचने के लिए 49 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया था। 11 हजार किसान अभी गेहूं बेचने से शेष बचे है। इन किसानों को अपना गेहूं खरीदी केंद्रों पर लाने के लिए एसएमएस भी भेज दिए गए है। प्रशासन की माने तो यदि यह किसान भी गेहूं बेचने के लिए केंद्र पर आ जाते है तो खरीदी का आंकड़ा 42 लाख क्विंटल तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि प्रशासन द्वारा जिले में 44 लाख क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा था। अधिकारियों के अनुसार 20 मई तक ही खरीदी होना है। पांच दिन में लक्ष्य का यह आंकड़ा पूरा होना संभव नजर नहीं आ रहा है। केंद्रों से गेहूं का परिवहन नहीं होने से करीब 8 लाख क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा हुआ है, जिससे सोसायटी प्रबंधकों को उसकी सुरक्षा के लिए अच्छी खासी मशक्कत करना पड़ रही है।

परिवहन के अभाव में खुले में पड़ा है 8 लाख क्विंटल गेहूं

73 केंद्रों पर बंद हो चुकी है खरीदी

जिले में गेहूं की खरीदी करने के लिए 146 केंद्र बनाए थे, जिनमें से 73 केंद्र बंद हो चुके है। जो केंद्र चल रहे है, उन पर भी किसानों के आने की संख्या कम हो गई है। ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में इन केंद्रों पर मात्र 50 से 60 हजार क्विंटल गेहूं आने की ही संभावना जताई जा रही है।

568 करोड़ रुपए का भुगतान : जिले के खरीदी केंद्र पर गेहूं बेचने वाले करीब 38 हजार किसानों को अब तक 568 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। वहीं जिले में अब तक 3 लाख 36 हजार 799 क्विंटल चने की खरीदी हो चुकी है, जिसमें 2 लाख 44 हजार 933 क्विंटल चने का परिवहन किया गया हैं। किसानों को अभी तक 54 करोड़ 13 लाख 52 हजार 680 रुपए का भुगतान कर दिया गया है। जिले में अभी तक 38802 क्विंटल मसूर की खरीदी की गई

होशंगाबाद और विदिशा में कराया जा रहा है भंडारण

जिले में गेहूं रखने के लिए जगह का अभाव होने से अब होशंगाबाद और विदिशा ले जाकर वहां पर भंडारण कराया जा रहा है। खरीदी केंद्र से दूसरे जिले में गेहूं भंडारण के लिए भेजने से परिवहन में देरी हो रही है। फिर भी प्रयास ऐसे किए जा रहे हैं कि समय पर गेहूं उठ जाए। एमएस तोमर, जिला प्रबंधक नान रायसेन

खबरें और भी हैं...