पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फांसी लगाने वाली महिला ने लिखा ससुराल पक्ष के लोग करते हैं प्रताड़ित

फांसी लगाने वाली महिला ने लिखा- ससुराल पक्ष के लोग करते हैं प्रताड़ित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| कलेक्टोरेट काॅलोनी में शादी के बाद अपने मायके में रह रही रानी राठौर ने सोमवार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपने पति के दूसरी महिला के साथ संबंध होने और सास, ससुर, देवर, ननद, मामा-मामी द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है। कोतवाली टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि डेढ़ साल पहले कलेक्टोरेट काॅलोनी निवासी रानी राठौर की शादी विदिशा जिले के दीताखेड़ी के राजू राठौर के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इस कारण वह सात-आठ माह से अपने मायके में रह रही थी। कल रात में रानी के परिजन एक शादी समारोह में गए थे, तभी उसने रात 9 से 10 बजे के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन शादी से लौटकर आए तो रानी को फांसी पर लटका पाया। परिवार के लोगों ने पुलिस काे सूचना दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ की गई है।

खबरें और भी हैं...