एडवांस बिजली बिल जमा करने पर 25 पैसे यूनिट छूट
रायसेन| बिजली नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2018.19 के लिए गुरुवार को जो टैरिफ आदेश जारी किए मामूली राहत दी गई है। बिल एडवांस जमा करने पर 20 की जगह 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी जाएगी, वहीं अस्थायी कनेक्शन लेने पर फिक्स चार्ज में 90 से लेकर सौ रुपए प्रति किलोवॉट की राहत दी गई है। इसी तरह घर बनाने के लिए अस्थायी कनेक्शन लेने पर स्थायी प्रभार 390 से घटाकर 300 रुपए, ग्रामीण में 350 से घटाकर 250 रुपए किया ।