पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्राली पर दिखाई गंगा अवतरण की झांकी

ट्राली पर दिखाई गंगा अवतरण की झांकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केवट जयंती पर नगर में केवट समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में एक ट्राली में नाव को रखकर भगवान श्री राम,लक्ष्मण और माता सीता की गंगा अवतरण की झांकी सजाई गई। ढोल नगाड़ों व अखाड़ों के बीच असीम उत्साह व श्रद्धा भक्ति के माहौल में शोभायात्रा नगर के सागर रोड स्थित पाटनदेव हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्ग से होकर मिश्र तालाब पहुंची। जहां पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। केवट राज और भगवान श्रीराम चंद्र, लखनलाल और माता जानकी की मनोहारी सजीव झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई।मंगलवार की शाम शोभायात्रा का समापन मिश्र तालाब घाट पर किया गया। शोभायात्रा में चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर रैकवार, नाविक भोई, मल्लाह, केवट, मांझी समाज के लोगों ने परिवार सहित हिस्सा लिया। इस शोभायात्रा का जगह-जगह व्यापारियों,नागरिकों सहित सामाजिक संगठनों के लोगों ने आस्था के फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों डीजे की धुनों पर समाज की युवक-युवतियाें ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा में शहर के अखाड़े, दुलदुल घोड़ी, रमतूला रायसेन की तोप आकर्षण का केंद्र रही । इस शोभायात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू रैकवार,धीरज बाथम, अशोक नाविक, सुरेश नाविक, अशोक मांझी,नर्मदा पहलवान,चुगल रैकवार ,संतोष रैकवार,संतोष नाविक,जगदीश मांझी नंद किशोर मांझी,तिलक शाक्या,शिक्षक सीता राम रैकवार, मुकेश रैकवार,गब्बर रैकवार ,छाेटू रैकवार उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...