- Hindi News
- National
- ज्ञापन... मुख्यमंत्री की अधूरी घोषणा पूरी कराने अध्यापकों ने संस्कृति मंत्री को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन... मुख्यमंत्री की अधूरी घोषणा पूरी कराने अध्यापकों ने संस्कृति मंत्री को सौंपा ज्ञापन
औबेदुल्लागंज|आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के अध्यापकों ने संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा के निवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने प्रदेश के अध्यापकों को अपने निवास पर 21 जनवरी को बुलाकर शिक्षा विभाग में अप्रैल 2018 तक संविलियन करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक आदेश जारी नहीं हुआ। इसलिए आप मुख्यमंत्री चौहान को आदेश जारी करवाने एवं अपना पक्ष हमारी ओर से रखें। इस अवसर पर कंचन नागर, यशवंत मालवीय, मोहन सिंह राजपूत, गोविंद चौहान, मुश्ताक खान महेश नागर, केसी पटेल, बलराम नागर, हरिनारायण चौधरी, गोपाल मांडली, गोपाल सिंह उईके, ओमप्रकाश पंदराम आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम... पंचायत चलो अभियान में हितग्राहियों का कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान
बाड़ी|भाजपा के हितग्राही सम्मेलन के तहत प्रवासी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाले 27 ग्राम पंचायतों में आयोजित सम्मेलन में प्रवासी शामिल हुए। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ग्राम पंचायत चैनपुर के प्रवासी के तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में सरकार गरीब मजदूर किसानों की चिंता करती है। कार्यक्रम में सुरेश पाल प्रकाश यादव, नेपाल सिंह, भगवान दास प्रजापति, राजूल तिवारी आदि मौजूद थे। ग्राम पंचायत अमरावाद में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र तिवारी चारगांव में जितेंद्र ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष अनिल सोनी पारतलाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौहान हरसिली, मंडल महामंत्री नेपाल सिंह राजपूत रतनपुर, कनबार में खूबचंद पटेल, गगनवाड़ा में मंडल उपाध्यक्ष उजयार सिंह, पाटनी में श्रवण राय, बाबई में अनिरुद्ध चौहान, भरतीपुर में राधेश्याम राजपूत सहित सभी पंचायतों में प्रवासी कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों को शासन की योजनों से अवगत कराया।
योजना... तीर्थ दर्शन और आवास योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को किया सम्मानित
बरेली|भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्पेशल 11 के तहत युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत भौंडिया में कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें तीर्थ दर्शन योजना और आवास योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक पटेल ने की। शैलेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को बताया गया। युवा मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि बड़ा सौभाग्य का दिन है कि एक साथ पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री तक इस कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में भोडिया के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
िनयुक्ति... गजेंद्र सिंह ठाकुर मनकापुर मंडलम अध्यक्ष बने, कई लोगों ने दी बधाई
बाड़ी|कांग्रेस की नई गठन प्रणाली मंडलम में गजेंद्र सिंह ठाकुर मनकापुर को मंडलम का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर निर्भय सिंह, मनीष ठाकुर, विशाल सिंह, रमेश परिहार, बंटी गोंडाखेड़ा, भूपेंद्रसिंह, गजेंद्र आदि ने बधाई दी है।
स्वागत... गर्मी से राहत दिलाने अस्पताल में दान किए दो कूलर, दानदाता का सिविल सर्जन ने किया स्वागत
रायसेन|भीषण गर्मी में जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को राहत देने के लिए शहर की मिष्ठान व्यवसायी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने 2 कूलर दान किए हैं। पिछले साल भी उन्होंने तीन एंकर कूलर अस्पताल के लिए प्रदान किए थे। सिविल सर्जन डॉ.बीबी गुप्ता ने दानदाता हनुवंत सिंह का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.बीबी गुप्ता, डॉ.यशपाल सिंह बाल्यान ने बीकानेर मिष्ठान भंडार के संचालक हनुवंत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में ऐसे व्यक्ति बहुत कम होते है जो इस तरह मरीजों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते है। इस अवसर पर संतोष सुखमारन, कुलदीप बागड़ी,राहत भाई,महेन्द्र पाल, चांद भाई सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। था।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय प ाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।
हमारा ई-मेल आईडी है vishnu.yadav@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9425149834, 8839853338