चयनित पटवारियों की काउंसलिंग 26 को
चयनित पटवारियों की काउंसलिंग 26 को
रायसेन| पटवारी भर्ती परीक्षा-2017 में चयनित अभ्यार्थियों व उनके दस्तावेजों के सत्यापन के लिए काउंसलिंग 26 मई को सुबह 10बजे से कंपोजिट भवन में आयोजित की गई है। काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यार्थियों को स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण अथवा 10 वीं बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निशक्त जनों के लिए निशक्तता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रमाण पत्र मूल प्रति के साथ 3 सेट छायाप्रति साथ में लाने के लिए कहा गया है।