पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले पुलिया का घटिया निर्माण किया विरोध हुआ तो फिर से बनाई

पहले पुलिया का घटिया निर्माण किया विरोध हुआ तो फिर से बनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के मुखर्जी नगर में रोड पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ठेकेदार द्वारा किए जा रहे घटिया निर्माण को लेकर लोगों ने एक दिन पहले ही विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद ठेकेदार ने पाइप के ऊपर बुधवार को फिर से सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया। इसके चलते वहां से निकलने वाले सैकड़ों शहरवासी परेशान हुए। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष शिवराजसिंह कुशवाह ने कहा कि नगरपालिका द्वारा मुखर्जी नगर पुलिया का घटिया निर्माण किया जा रहा था, इसलिए हमने इसका विरोध दर्ज कराया। अब ठेकेदार द्वारा उसको ठीक कराया जा रहा है। फिर से निर्माण कार्य किए जाने से लोग दिन भर परेशान हुए। वहीं मोहल्ले में रहने वाले लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण भले ही दूसरी बार किया जा रहा हो लेकिन अब उसकी ऊंचाई इतनी अधिक कर दी गई है कि लोगों को यहां से निकलने में भी परेशानी होगी। इधर नगरपालिका सीएमओ ज्योति सुनेरे का कहना है कि यदि घटिया निर्माण किया जा रहा है तो जांच कराएंगे।

खबरें और भी हैं...