पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले को मिलेंगे 146 नए पटवारी, 26 को काउंसलिंग

जिले को मिलेंगे 146 नए पटवारी, 26 को काउंसलिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में अब पटवारियों की कमी दूर हो जाएगी। इसके लिए परीक्षा के बाद चयनित 146 नए पटवारी जिले को मिले हैं। इससे पहले एक-एक पटवारी पर दो से तीन हल्कों का काम हाेने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं काम में भी विलंब होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। चयनित नए पटवारियों की 26 मई को कलेक्टोरेट में काउंसलिंग के बुलाया गया है। सभी लोगों की काउंसलिंग एक ही दिन में होगी। इसके लिए अलग-अलग ब्लॉक के एसडीएम को मिलाकर एक समिति बनाई गई है।

पटवारी भर्ती परीक्षा.2017 के माध्यम से चयनित अभ्यार्थियों तथा उनके मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए काउंसलिंग कंपोजिट भवन में रखी गई है।

यह काउंसलिंग 26 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यार्थियों को स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण और 10वीं बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निशक्त जनों के लिए निशक्तता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ 3 सेट छायाप्रति साथ में लाने के लिए कहा गया है।

निर्धारित प्रारूप में नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र भी साथ लाने के लिए कहा गया है।

खबरें और भी हैं...