आप कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया
रायसेन| आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि तीन साल से कम बारिश, अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा किसानों को उनकी उपज के अच्छे दाम भी नहीं मिल रहे है। किसानों को मजबूरी मेंं टमाटर और लहसुन एक रुपए किलो भाव से बेचना पड़ रहा है। पिछले साल चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आयोग बनाकर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई थी, लेकिन चार साल बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं हो पाया है। इसके अलावा क्षेत्र में उद्योग धंधे नहीं लगने से लोगों को रोजगार की तलाश में पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ज्ञापन में किसानों का कर्ज माफ करने, समय पर खाद बीज दिलाने, रोजगार के साधन उपलब्ध कराने और किसानों को सस्ती बिजली दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में आम आदमी पार्टी के सांची विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुमार बेलदार, छोटे लाल, भीम सिंह, धीरज सिंह, लालाराम, देवीराम, फूल सिंह, विजय सिंह, नाजिर खान, रामस्वरूप, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है।