अब ग्राम सभा का करेंगे बहिष्कार
रायसेन| अपनी मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे 17 मई को ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली ग्राम सभाओं में रोजगार सहायक काम नहीं करेंगे। ग्राम राेजगार संगठन के ब्लाक अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत नेबता कि अनिश्चितकालीन हड़ताल से असंगठित मजदूरों का पंजीयन, सत्यापन, नल जल योजना क्रियान्वयन, मनरेगा मजदूरी का भुगतान, जियो टैग एवं पंजीयन, मनरेगा और सामाजिक न्याय से संबंधित सभी काम काज प्रभावित होंगे। इसके अलावा पंचायत से संबंधित शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन भी नहीं किया जाएगा। दशहरा मैदान पर चल रहे धरना आंदोलन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, आशीष रघुवंशी, कृष्णकांत धाकड़, राकेश दांगी, नंदकिशोर सेन, तेज सिंह राजपूत, राजेश कुमरे, शिवराज अहिरवार, अरुण लोधी, विजय मीणा, गुलाब प्रजापति सहित अन्य रोजगार सहायक शामिल हुए।