पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रावास, सड़क और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

छात्रावास, सड़क और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| प्रदेश के वनमंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार 17 मई को उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन के लिए स्वीकृत 100-100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही सूरबर्री सलेहपुर से साढ़े बारह गांव रोड का भूमिपूजन, ग्राम सूरबर्री में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, अंधियारी-बम्हौरी-कुण्डाली मार्ग का भूमिपूजन व बीनापुर नदी पर पुलिया निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वन मंत्री डॉ शेजवार 17 मई को सुबह 9.30 बजे रायसेन मण्डल अध्यक्ष के निवास पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात सुबह 11 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन के लिए स्वीकृत बालक एवं बालिका छात्रावास के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

खबरें और भी हैं...