पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो हत्याएं, सूखा करार में युवक को चाकुओं से गोदा, सुनवाह में व्यापारी को गोली मारी

दो हत्याएं, सूखा करार में युवक को चाकुओं से गोदा, सुनवाह में व्यापारी को गोली मारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर में इकलौता था संजीव लवरिया

सूखा करार गांव में रहने वाला संजीव उर्फ संदीप लवरिया घर में इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह गांव में मामा के साथ किराने की दुकान चलाता था। संजीव ने तकनीकी कोर्स में आईटीआई और पीजीडीसीए किया था।

मामा ने कहा संजीव के पास थी दुकान की चाबी

मृतक के मामा भगवानसिंह ने बताया कि संजीव उनके साथ किराने की दुकान चलाता था। वह रात को दूसरे घर में सोने चला गया। दुकान की चाबी उसी के पास थी। जब चाबी लेने पहुंचे तो वहां संजीव का चाकुओं से गुदा हुआ शव पड़ा था।

जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

घटना के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की बात कह रही है।

सोते समय किया हमला

संजीव नए घर की दहलान में अकेला सो रहा था। रात ढाई बजे अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। नींद खुलने पर संजीव ने कुछ संघर्ष भी किया, लेकिन उसको अधिक चोट होने के कारण वह अपना बचाव नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई। मौके पर संजीव की शर्ट के टूटे हुए बटन भी मिले हैं।

हत्या के मामले में की जा रही जांच

सूखा करार में हत्या के मामले में मृतक के मामा भगवान सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। अजय दुबे, थाना प्रभारी, सांची

गोली मारकर हत्या के मामले में एसपी ने घटना स्थल का लिया जायजा

सुल्तानगंज | मंगलवार की रात 7 बजे के आसपास देसी शराब की दुकान एवं रेत गिट्टी सीमेंट के सप्लायर मुन्ना पुत्र चरनसिंह दांगी निवासी गोरखी की सुनवाहा ग्राम के नारायणपुर तिराहे पर बने मकान में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के कर्मचारी मोहन ने जाकर देखा तो मुन्ना मृत अवस्था में मकान में पड़ा था। मोहन ने घटना की जानकारी मृतक के भाई एवं 100 डायल को दी गई।

घटना की जानकारी के बाद थाना प्रभारी मेहताब सिंह ठाकुर, एएसआई मनोज धुर्वे समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद सिलवानी एसडीओपी पीएन गोयल भी घटना स्थल पर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल को सील कर दिया। बुधवार सुबह मृतक का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना का जायजा लेने एवं मृतक के परिजनों से मिलने पुलिस अधीक्षक जगत सिंह राजपूत भी रायसेन से घटनास्थल पर पहुंचे। डाॅ. जीएस नरवरिया ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

मृतक का भाई है अपराधी

मृतक का भाई गोदन गोरखी हत्या और लूट के मामले में भोपाल जेल में बंद है। गाेदन गोरखी दो बार पुलिस कस्टडी से पुलिस काे चकमा देकर भाग चुका है। वह अवैध शराब सहित कई धंधों में लिप्त था।

किया निरीक्षण

सुल्तानगंज के सुनवाहा गांव में गोली मारकर हत्या के मामले में मौका मुआना किया गया है। पुलिस संभावित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। जगतसिंह राजपूत, एसपी, रायसेन

सुल्तानगंज | मंगलवार की रात 7 बजे के आसपास देसी शराब की दुकान एवं रेत गिट्टी सीमेंट के सप्लायर मुन्ना पुत्र चरनसिंह दांगी निवासी गोरखी की सुनवाहा ग्राम के नारायणपुर तिराहे पर बने मकान में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के कर्मचारी मोहन ने जाकर देखा तो मुन्ना मृत अवस्था में मकान में पड़ा था। मोहन ने घटना की जानकारी मृतक के भाई एवं 100 डायल को दी गई।

घटना की जानकारी के बाद थाना प्रभारी मेहताब सिंह ठाकुर, एएसआई मनोज धुर्वे समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद सिलवानी एसडीओपी पीएन गोयल भी घटना स्थल पर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल को सील कर दिया। बुधवार सुबह मृतक का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना का जायजा लेने एवं मृतक के परिजनों से मिलने पुलिस अधीक्षक जगत सिंह राजपूत भी रायसेन से घटनास्थल पर पहुंचे। डाॅ. जीएस नरवरिया ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...