मातृ वंदना योजना में महिला मजदूर को पांच हजार मिलेंगे
रायसेन| मातृ वंदना योजना में जिले की महिला मजदूर हितग्राहियों को गर्भधारण से लेकर प्रसव होने के बाद तक पांच हजार रुपए की सहायता दिए जाने की योजना का क्रियान्वयन शुरू किया गया है। इसमें गर्भवती महिला के पंजीयन होने के समय उसे पहली किस्त में एक हजार रुपए, गर्भावस्था में दो हजार रुपए और बच्चे के जन्म के बाद तीसरी किस्त के रूप में दो हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे