पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राेजगार सहायकों ने किया धरना प्रदर्शन आज महामाया चौक पर लगाएंगे झाड़ू

राेजगार सहायकों ने किया धरना-प्रदर्शन आज महामाया चौक पर लगाएंगे झाड़ू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व विधायक ने कहा- कर्मचारियों की मांग जायज, हो रहा शोषण

भास्कर संवाददाता| रायसेन

दशहरा मैदान में रविवार को भी रोजगार सहायकों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक डॉ.प्रभुराम चौधरी ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर रोजगार सहायक और सचिवों की हड़ताल को समर्थन दिया।

डॉ.चौधरी ने कहा कि रोजगार सहायक, सचिवों की मांग जायज है, लेकिन प्रदेश की सरकार सालों से वादा खिलाफी करती आ रही है। रोजगार सहायक संगठन के प्रांतव्यापी आव्हान पर नगर के न्यू दशहरे मैदान पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को रोजगार सहायक सचिव लामबंद होकर महामाया चौक परिसर पहुंचेंगे। यहां स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाकर सफाई करेंगे।

सत्ता के नशे में भाजपा के मंत्री,नेता वादा भूल गए

डॉ.चौधरी ने कहा कि गांवों के गरीबों के लिए यह रोजगार सहायक कम वेतन में भी सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं का फायदा दिलाते हैं।

इसके साथ ही योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम भी रोजगार सहायक कर रहे हैं, ताकि उनकी थोड़ी गरीबी दूर हो सके , लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा के मंत्री और नेता शायद यह भूल गए कि रोजगार सहायकों की मांगें भी पूरी कर दी जाएं। कर्मचारियों के शोषण को लेकर कांग्रेस पार्टी हरदम उनके साथ खड़ी है। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण और संविलियन है।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण यादव, कृष्णकांत धाकड़ ,सांची ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत, संजीव मीणा, सेटू ,नंद किशोर, तेजसिंह, गया प्रसाद, विजय सिंह मीणा, राजेश कुमरे राकेश दंागी, शैलेंद्र कुमार, बदामी सिंह, हरिनारायण सिंह, आशीष रघुवंशी, विशाल कुमार,गंगाराम, शिवराज सिंह आदि उपस्थित हुए ।

खबरें और भी हैं...