पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक के पहिए में साड़ी का पल्लू फंसने से गिरी महिला की मौत

बाइक के पहिए में साड़ी का पल्लू फंसने से गिरी महिला की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| तहसील के ग्राम पीरपहाड़ी निवासी एक महिला की बाइक के पहिए में साड़ी का पल्लू फंसने के कारण गिरने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार ओमवती बाई प|ी माधोसिंह गुर्जर 30 वर्ष निवासी ग्राम पीर पहाड़ी तहसील बेगमगंज जिला रायसेन शनिवार को शादी की खरीददारी करने आए थे। खरीदारी करने के बाद वापस आते समय लोहा मील के पास पहिला की साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंस गया जिससे महिला चलती गाड़ी से गिर गई। महिला को गंभीर चोटें आने पर पति महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...