ट्रस्ट के अधीन होने वाले मंदिरों को लेकर ज्ञापन
ट्रस्ट के अधीन होने वाले मंदिरों को लेकर ज्ञापन
रायसेन| अखिल भारतीय संत समिति जिला रायसेन के बैनर तले संत और पुजारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में समिति के जिलाध्यक्ष महंत बालमुकुंद दास त्यागी महाराज द्वारा मांग की गई है कि जिले में जितने भी मंदिर ट्रस्ट के अधीन है और जिनके अध्यक्ष कलेक्टर हैं। उन सभी मंदिरों से होेने वाले लाभ को कलेक्टर के स्थान पर महंत व पुजारियों के नाम पर दर्ज किए जाएं।
मंदिरों की भू-ऋण पुस्तिका य राजस्व रिकार्ड में महंत व पुजारियों का नाम चढ़ाया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में करीब 12 मंदिर ऐसे हैं, जो ट्रस्ट के हवाले हैं। इसका लाभी संत पुजारियों को नहीं मिल पा रहा है।