150 बसों से लाए जाएंगे 10 हजार किसान
150 बसों से लाए जाएंगे 10 हजार किसान
जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान पर रखे गए किसान सम्मेलन मेें शामिल कराने के लिए 150 बसों के माध्यम से 10 हजार किसानों को रायसेन लाया जाएगा। यहां किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है, वहीं एलईडी स्क्रीन पर शाजापुर से मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
शाजापुर गए 2000 किसान
शाजापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसानों को संबाेधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए 40 बसों के माध्यम से जिले के 2 हजार किसानों को रात में ही शाजापुर ले जाया गया है।