पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रीति के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

प्रीति के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री रामपाल सिंह को पद से हटाने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग

भास्कर संवाददाता रायसेन।

मप्र वि में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह की पुत्रवधु प्रीति रघुवंशी के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने प्रीति रघुवंशी आत्महत्या कांड और उससे जुड़े पहलुओं की जानकारी दी है।

श्री सिंह ने पत्र में लिखा है कि प्रीति रघुवंशी के मामले में 28 दिन हो गए हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वह सिर्फ मंत्री रामपाल सिंह को बचाने में ही लगी हुई है। प्रीति रघुवंशी के भाई दीपक का अपहरण किया गया और उसे छह दिन बाद छोड़ा गया, उसका अपहरण भी पुलिस के संरक्षण में और दबाव डालने के लिए किया गया। भोपाल आईजी मंत्री रामपाल सिंह से मिलने उनके बंगले गए, लेकिन किसी भी बड़े अफसर ने प्रीति रघुवंशी के परिवार से मिलना ठीक नहीं समझा। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि मध्यप्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। प्रीति रघुवंशी के परिजनों के न्याय की आस खत्म हो चुकी है। ऐसे में आपने जो बयान कठुआ और उन्नाव के संदर्भ में दिया है, उसका पालन मध्यप्रदेश में भी करवाएं। शिवराज सरकार को निर्देशित करें कि वह रामपाल को मंत्री पद से हटवाएं जिसका दुरुपयोग वे दबाव डालने में कर रहे हैं। इसके साथ ही मंत्री परिवार पर एफआईआर दर्ज करवाएं। उन्होंनेे कहा कि तभी आपके कहने का कोई अर्थ होगा वरना यह भी अच्छे दिनों की तरह जुमला बनकर न रह जाए।

खबरें और भी हैं...