- Hindi News
- National
- गुलगांव रेलवे क्रासिंग पर 10.28 करोड़ रु. की लागत से बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज
गुलगांव रेलवे क्रासिंग पर 10.28 करोड़ रु. की लागत से बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज
सांची और उदयगिरी को जोड़ने वाले गुलगांव मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से अब मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए ब्रिज कार्पोरेशन द्वारा 10 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू किया जा रहा है। इसका भूमिपूजन सोमवार शाम 4 बजे वनमंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार करेंगे।
सांची से उदयगिरी और बैरसिया तक गुलगांव होते हुए जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग पर दिनभर जाम लगने से सैकड़ों लोग रोज परेशान होते हैं। एक बार रेलवे फाटक बंद होने के बाद उसे खुलने में लंबा समय लगता है, तब तक रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन जमा हो जाते हैं। ऐसे में जब रेलवे फाटक खुलता है तो वहां बड़ी देर तक जाम लग जाता है, लेकिन रेलवे ओवर ब्रिज बन जाने के बाद जाम लगने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
24 घंटे में सौ बार बंद होता है रेलवे फाटक : यहां से चौबीस घंटे में 150 से अधिक ट्रेनें निकलती हैं। इससे 100 से सवा सौ बार क्रासिंग पर फाटक बंद किया जाता है।