- Hindi News
- National
- गैरतगंज सोसायटी से गुरु साहिब वेयर हाउस पहुंचा घुन लगा हुआ पुराना 630 क्विंटल गेहूं
गैरतगंज सोसायटी से गुरु साहिब वेयर हाउस पहुंचा घुन लगा हुआ पुराना 630 क्विंटल गेहूं
कलेक्टर ने नुकसान की भरपाई के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए
भास्कर संवाददाता | रायसेन
गैरतगंज की विपणन सोसायटी से रायसेन के गुरु साहिब वेयर हाउस बम्हौरी पहुंचे तीन ट्रकों की जांच में नई बाेरियों में पुराना घुना गेहूं भरा पाया गया। यह जानकारी मिलते ही नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और खराब गेहूं (630 क्विंटल) की जब्ती बनाई। नॉन के अधिकारी जांच के बाद सोसायटी प्रबंधक सहित इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। यह पूरा मॉल करीब 12 लाख 60 हजार रुपए का है।
वेयर हाउस पर लगे तौल कांटे पर पहले उसकी तुलाई की गई। इसके बाद जब 360 बोरी (180 क्विंटल) गेहूं ट्रक एमपी 09 केडी 7275 से उतारकर वेयर हाउस में रखा जा रहा था, तभी वेयर हाउस संचालक श्यामलाल चौकसे ने एक बोरी से गेहूं निकालकर देखा ताे उसमें गेहूं के साथ घुन के कीड़े नजर आए। उन्होंने इसकी जानकारी नान के जिला प्रबंधक एमएस तोमर को दी। श्री तोमर ने गेहूं की कुछ बोरियों के साथ पुराना गेहूं भरा होना पाया गया। श्री तोमर ने सैंपल कलेक्टर भावना वालिंबे को दिखाया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक के खिलाफ नुकसान की भरपाई करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।