पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीना बांध डूब प्रभावित गांव का दौरा कर किसानों से मिलेंगे डॉ.सुनीलम

बीना बांध डूब प्रभावित गांव का दौरा कर किसानों से मिलेंगे डॉ.सुनीलम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| जनांदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय राष्ट्रीय संयोजक किसान संघर्ष समिति के नेता पूर्व विधायक डॉ सुनीलम दो दिवसीय दौरे पर बेगमगंज पहुंच रहे हैं जो 16.17 अप्रैल को बीना संयुक्त सिंचाई एवं बहुउद्देशीय परियोजना से प्रभावित डूब में आने वाले गांव में जाकर किसानों से रूबरू होंगे। रायसेन एवं सागर जिले की सीमा पर बन रही बीना परियोजना से अनेक गांव डूब में आने से किसानों की आजीविका छिन जाएगी। बेगमगंज तहसील के 38 गांव के किसानों की जमीन डूब में आने से उनके सामने रोजी रोटी का गम्भीर संकट पैदा होने बाला है। मुलताई के पूर्व विधायक डॉ सुनीलम दो दिन 16 एवं 17 अप्रैल को दो दर्जन से अधिक डूब प्रभावित गांव जाएगे तथा किसानों से मिल कर उनके हालात जानेंगे।

खबरें और भी हैं...