पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीपक के छह दिन बाद लौटकर आने पर सामने आया सच

दीपक के छह दिन बाद लौटकर आने पर सामने आया सच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीपक के नशे की हालत में बयान लिए गए है, यह उनकी जानकारी में नहीं है। इस मामले में जिसके भी बयान लिए गए है, उनकी बाकायदा वीडियोग्राफी कराई गई है। ताकि बयान को लेकर पारदर्शिता बनी रही। जगत सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक रायसेन

दीपक ने बताया कि जब वह एसडीओपी के पास पहुंचा तो पहले से बना रखा था शपथ पत्र, उसी पर कराए हस्ताक्षर

भास्कर संवाददाता| रायसेन

लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह राजपूत की पुत्र वधु प्रीति रघुवंशी की आत्म हत्या करने वाले मामले में रोजाना नए-नए पेंच सामने आ रहे हैं। छह दिन से लापता प्रीति का भाई दीपक रघुवंशी गुरुवार-शुक्रवार की रात 2.30 बजे घर लौट आया है। घर लौटकर आए दीपक का कहना है कि उसके दोस्त मोनू राय ने 7 तारीख को उसे बुलाया था। उसके साथ बैठकर शराब पी और इसके बाद गाड़ी में बैठकर भोपाल चले गए। उसे नशे की हालत में ही एसडीओपी के सामने लाया गया और उनके कहे अनुसार बयान लिए गए। वहां पर पहले से ही शपथ पत्र बना हुआ रखा हुआ था। एसडीओपी ने शपथ पत्र पर उससे हस्ताक्षर करवा लिए। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह शपथ पत्र नहीं पढ़ पाया। दीपक ने यह भी बताया कि हर दम उसके साथ चार-पांच लोग रहते थे। जब वह थाने आया उस दिन भी वह नशे की हालत में था। उसे कुछ भी याद नहीं था। गुरुवार रात उसे उन लोगों ने भोपाल से बस में बैठा दिया। उदयपुरा आने पर वह थाने के पास उतरा और अंदर चला गया। थाने के पुलिसकर्मियों ने परिजनों काे सूचना देकर थाने बुलाकर उनके हवाले कर दिया। सुबह उसकी स्थिति थोड़ी ठीक हुई तो उसके साथ जो भी घटा, उसके बारे में परिजनों को बताया । वहीं एसपी का कहना है कि हम सभी के बयानों की वीडियोग्राफी करवा रहे हैं। कोई गड़बड़ी नहीं होगी ।

गिरजेश के दोस्त ने दीपक को पिलाई शराब और ले गया भोपाल उसी हालत में रायसेन लाकर एसडीओपी के सामने कराए बयान
7 अप्रैल से घर से गायब था दीपक, गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल से उदयपुरा लौटा
कौन है मोनू राय
मोनू राय उदयपुरा का रहना वाला है। वह दीपक के साथ गिरजेश राजपूत का भी दोस्त है। दीपक की माेेनू के साथ अच्छी दोस्ती होने के कारण उसकी माेनू के साथ शराब की पार्टियां होती है। इतना ही नहीं आर्य समाज मंदिर में 20 जून 2017 को गिरजेश राजपूत की जब प्रीति के साथ शादी हुई थी, उस शादी के कार्यक्रम मोनू राय वहां पर मौजूद था। मोनू भाजपा का कार्यकर्ता भी है।

सवाल: छह दिन तक कहां रहा दीपक
प्रीति का भाई दीपक रघुवंशी 7 अप्रैल की रात साढ़े नौ बजे घर से गायब हुआ था। 9 अप्रैल को परिजन दीपक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे लेकिन पुलिस दीपक के संज्ञान में होने का कहकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखने से बचती रही। पुलिस के अधिकारी दीपक के संज्ञान में होने का कहकर मामले को टालते रहे। इतना ही नहीं दीपक को कभी एसडीओपी कार्यालय तो कभी उदयपुरा थाने में लाकर उसके वीडियो काे भी वायरल किया गया। ताकि पुलिस अपना बचाव कर सके। हालांकि दीपक इन छह दिनों में कहां पर था, उसके बारे में पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भास्कर के 4 सवाल

नशे की हालत में पुलिस ने कैसे दर्ज कर लिए बयान

पुलिस के संज्ञान में था दीपक, फिर छह दिन तक परिवार से क्यों रखा दूर ।

27 दिन बाद भी जांच का हवाला देकर पुलिस दर्ज नहीं कर रही प्रकरण।

घर से गायब होने के बाद छह दिन तक दीपक भोपाल में कहां पर रहा।

खबरें और भी हैं...