पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क बनाने के दौरान कटी बीएसएनएल की केबल, शहर की इंटरनेट सेवा ठप

सड़क बनाने के दौरान कटी बीएसएनएल की केबल, शहर की इंटरनेट सेवा ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के 250 ब्राडबैंड बंद, मोबाइल से बातचीत करना हो रहा मुश्किल

भास्कर संवाददाता| रायसेन

भोपाल रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते बीएसएनएल की केबिल कट गई है, जिससे रायसेन शहर की इंटरनेट सेवा ठप हो गई है। नेट सेवा बंद होने से न तो ब्राडबैंड सेवा चल रही है और न ही लोग मोबाइल पर बात कर पा रहे है। हालांकि बीएसएनएल के अधिकारी की माने तो लाइन को सुधारने के लिए भोपाल की टीम काम कर रही है। वे देर शाम तक नेट चालू होने की बात कहे रहे है। रायसेन शहर में नेट सेवा कब बंद हो जाए, यह अब आम बात हो चुकी है।

रायसेन से भोपाल के बीच सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कार्य के दौरान जेसीबी मशीन द्वारा की गई खुदाई से शुक्रवार को दोपहर तीन बजे भोपाल रोड पर बीएसएनएल की केबिल लाइन कट गई। केबिल कटने रायसेन शहर की मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद हो गई। ऐसी स्थिति में शहर के 250 ब्राडबैंड बंद हो गए। साथ ही मोबाइल भी दोपहर बाद ठप पड़े रहे। न तो लोग मोबाइल पर किसी से बात कर पा रहे थे और न ही लोग इंटरनेट से अपनी फाइलें नेट के माध्यम से पहुंचा पाए। शिकायत करने पर बीएसएनएल के अधिकारी भी नेट सेवा कब तक चालू होगी, वे उपभोक्ताओं को ठीक ढंग से कुछ बता भी नहीं पाए।

मुखर्जीनगर निवासी संजय शर्मा का कहना है कि दोपहर से नेट अौर मोबाइल सेवा बंद है। दूसरे कंपनी का मोबाइल का उपयोग करना पड़ रहा है। सांची रोड निवासी जीएल कुशवाह का कहना है कि इंटरनेट बंद होने से नेट से वे फाइल नहीं भेज पा रहे है, जिससे उनका काम प्रभावित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...