पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्र ने 6 पंचायतों का किया चयन, यहां होगा विकास

केंद्र ने 6 पंचायतों का किया चयन, यहां होगा विकास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत ऐसे गांव के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे जहां गरीबों की संख्या ज्यादा है। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा जिले की 6 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।

सांची जनपद की पंचायत शाहपुर, उचेर, ब्यावरा, बाड़ी जनपद की पंचायत चारगांव, बास पिपरिया और उदयपुरा जनपद की छींद पंचायत का चयन किया गया है। इन पंचायतों में विशेषकर सरकार की पूरी योजनाओं का लाभ वहां रहने वाले ग्रामीणों को दिया जाएगा।

इसमें खासकर केंद्र सरकार की सात योजनाओं पर काम किया जाएगा। कलेक्टर वालिंबे ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत विशेष अभियान सबका साथ, सबका गांव, सबका विकास के तहत 7 कार्यक्रम, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना ,प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और मिशन इन्द्रधनुष का शत-प्रतिशत कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...