पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेन महाराज के आदर्शों को करें आत्मसात

सेन महाराज के आदर्शों को करें आत्मसात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैरतगंज| संत शिरोमणि सेन महाराज ने जो आदर्श संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रस्तुत किए है वे अनुकरणीय है। आज आवश्यकता है कि हम सेन महाराज के आदर्शों को आत्मसात कर अपने जीवन का कल्याण करें। यह बात सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि सेन महाराज की 718 वीं जयंती पर आयोजित धर्मसभा में वक्ताओं ने कही। नगर में सेन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धर्मसभा में रायसेन नपा अध्यक्ष जमना सेन ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित किया। धर्मसभा को राष्ट्रीय विचार मंच अध्यक्ष मनोज नायक, कवि दिनेश याज्ञिक, सरदार नरेन्द्र पाल सिंह, रामदयाल सेन एवं समाज के अध्यक्ष संतोष सेन भी संबोधित किया

खबरें और भी हैं...