रायसेन | होमगार्ड द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के गुर सिखाने के लिए स्थानीय होटल में दो दिवसीय कार्यशाला रखी गई। पहले दिन गुरुवार को इसमें स्वामी विवेकानंद कॉलेज के छात्रों को आग लगाने की घटना पर किस तरह से नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके गुुर सिखाए गए। डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड कमांडेंट नीलमणी लड़िया ने बताया कि सामुदायिक आपदा प्रबंधन के तहत ये कार्यशाला रखी गई है। इसमें भोपाल से आए फायर एक्सपर्ट मेजर विक्रमसिंह और आपदा प्रबंधन बीजे जार्ज ने कार्यशाला में अपना लेक्चर दिया। वहीं उनकी टीम ने आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के तरीके समझाए।