तेज गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। इतना ही नहीं गुरुवार को दिन और रात के
तापमान में और बढ़ोतरी हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी दिनों में भी गर्मी राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। आगामी दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
लोगों के जनजीवन पर गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। वहीं शाम होते ही चलने वाली तेज हवा से धूल उड़ने सहित बिजली गुल होने की स्थिति बन जाती है।
मौसम में आगे क्या
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल से सेवानिवृत मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने बताया कि आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। 20 मई तक 15 से 20 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। तेज हवा के कारण ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है। इसके अलावा पहले पश्चिम की और से और बाद में दक्षिण पश्चिम से हवा चलने की संभावना बताई जा रही हैं।
आठ दिन में इस तरह रही पारे की चाल
दिनांक अधिकतम तापमान
16 मई 43.6
16 मई 43.0
15 मई 42.2
14 मई 42.8
13 मई 43.8
12 मई 42.2
11 मई 43.6
10 मई 42.4