समाधान योजना: किसान 15 जून तक जमा करें ऋण
रायसेन| ऋणों के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना चल रही है। किसान आगामी 15 जून तक अपने बकाया ऋण के मूलधन की 50 प्रतिशत राशि जमा कर इस योजना का लाभ ले सकेंगे। कृषक द्वारा जिस दिनांक को शेष आधे धन की मूलधन राशि चुकाई जाएगी। कृषक को उस राशि के बराबर का शून्य प्रतिशत ब्याज पर नवीन नकद ऋण स्वीकृत कर दिया जाएगा।