यादव सामज की बैठक मे उपस्थित सदस्यों ने लिए निर्णय।
सुल्तानगंज| पंचायत भवन में गुरुवार को यादव महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 मई को भोपाल में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही रायसेन जिले से कम से कम 200 गाड़ियों ले जाने का सामाजिक बंधुओं ने लक्ष्य रखा है। बैठक में वरिष्ठ समाज के नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किए। बबलू यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, गब्बर यादव, बैजनाथ यादव, माधव सिंह यादव ने बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश में लगभग 80 लाख यादव होने के बाद भी राजनीतिक स्तर पर सामाजिक लोगों को अधिक महत्व नहीं मिलता है। इसका मुख्य कारण है कि हम लोगों का संगठन कमजोर है और अब समय आ गया है आने वाली 20 मई को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य बनाएं। इस दौरान युवा यादव महासभा अध्यक्ष कृष्णा बिट्टू यादव, ग्रामीण अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी सचिन यादव, डॉ. सतनाम यादव, अजयराजा, भागवतसिंह आदि शामिल थे।