पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे आय एवं निवास प्रमाण पत्र

व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे आय एवं निवास प्रमाण पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन | मप्र लोक सेवा अभिकरण द्वारा लोक सेवा केन्द्रों मे एक नई सुविधा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा के तहत अब आम जनता को वाट्स एप के माध्यम से भी प्रमाण पत्र उनके मोबाइल पर भेजे जायेंगे। इसके लिए आवेदक को आवेदन करते समय अपना वाट्स एप वाला मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा, जो की आवेदन को कम्प्यूटर में दर्ज करते समय भरा जायेगा । सॉफ्टवेयर में इस प्रकार की व्यवस्था की गयी है कि लोक सेवा केन्द्र के आपरेटर द्वारा आवेदक को आवेदन पर हुई कार्यवाही की सूचना उसके मोबाइल पर पहुंच जायेगी, जिससे आवेदक कही से भी इसकी कापी निकाल सकता है या अपने मोबाइल में सुरक्षित रख सकता है।

खबरें और भी हैं...