रायसेन | मप्र अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष भुजबलसिंह अहिरवार गुरुवार को स्थानीय सर्किट हाउस में रखे गए हितग्राही सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। यहां उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को रोजगार के लिए चलाई जा रही योजना की जानकारी दी और उनसे आवेदन भी लिए। उन्होंने बताया कि बीते साल मप्र में 164 युवाओं को राेजगार के लिए बैंक के माध्यम से एक-एक करोड़ रुपए दिलाए गए थे। वहीं यह लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में 400 युवाओं को दो- दो करोड़ रुपए का बैंक लोन दिलाया जाएगा। अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन यंत्री केएल लड़िया ने बताया कि सम्मेलन में शामिल हुए युवाओं को सरकारी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।