बीते छह दिन से चल रहे योग शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर के आखिरी दिन सिलवानी निवासी पतंजलि योग केंद्र के योग शिक्षक गोपाल साहू ने वहां मौजूद प्रशिक्षुओं को योग के साथ ही खान-पान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। समापन के दौरान पहले तो फोर्ट क्लब द्वारा उनका सम्मान किया गया। योग शिक्षक गोपाल साहू ने कहा कि हमें अपने खान-पान पर संयम रखना चाहिए। इसके चलते रोगों पर नियंत्रण रखा जा सकता है। अंकुरित अनाज, एलोवेरा और ग्लोय का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से लोग स्वस्थ रहकर बीमारियों से भी बच सकेंगे। उनके अलावा योग शिक्षक मनोहर राजपूत ने भी शिविर में योग के गुर सिखाए।
नेत्र रोग विशेषज्ञ दो साल से करा रहे योग : किले वाली पहाड़ी पर नियमित रूप जाने वाले शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसी अग्रवाल बीते दो साल से रानी महल परिसर में लोगों को योग सिखाते हैं। हर मौसम में नियमित तौर पर डाॅ. अग्रवाल किले वाली पहाड़ी पर योग करने के लिए पहुंचते हैं।
योग प्रशिक्षण
किले वाली पहाड़ी पर योग शिविर के आखिरी दिन पतंजलि योग केंद्र के शिक्षक गोपाल साहू ने खान-पान की जानकारी दी