पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शवगृह नहीं होने से हाथ ठेलों में थाना परिसर में रखना पड़ते हैं शव

शवगृह नहीं होने से हाथ ठेलों में थाना परिसर में रखना पड़ते हैं शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| रायसेन जिले की सबसे बड़ी तहसील होने के बावजूद क्षेत्र के लोगों को आज तक शव गृह की सुविधा नहीं मिल सकी है। क्षेत्र में रात के समय दुर्घटना या फिर अस्पताल में मौत होने पर शव को रखने के लिए शव गृह की कमी महसूस की जा रही है। शवगृह नहीं होने से शव को ट्रैक्टर ट्रॉली या हाथ ठेले आदि पर थाना परिसर में रखना पड़ता है। नगर के प्रबुद्ध समाज सेवियों ने लोक निर्माण मंत्री ठा.रामपाल सिंह से अस्पताल परिसर में शवगृह बनवाने की मांग की है। नगर की अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा जरूर दे दिया गया है, लेकिन अभी यहां शवों को रखने के लिए सर्व सुविधाओं से लैस शवगृह नहीं होने से शवों को रखने में खासी परेशानी होती है। कई बार अज्ञात शवों को रखने के लिए पुलिस सहित समाज सेवियों को परेशानी उठाना पड़ती है। समाज सेवी रामेश्वर नीखरा,अब्दुल गनी नुसरत,सूरज नारायण गुप्ता,रमेश प्रसाद पाराशर,सईदकमर खान, निसार खां मुंशी, सीएम साह, एहफाज सौदागर, रफीक मंसूरी, महेश नेमा, जलील शाह,इजहार पठान, राकेश श्रीवास, राजू नेमा, किशोरीलाल चौरसिया, लोक निर्माण मंत्री एवं रोगी कल्याण समिति अध्यक्ष ठा. रामपाल सिंह से सिविल अस्पताल में शव गृह का निर्माण कराए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...