रायसेन|रोजगार सहायकों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गया। 43.8 डिग्री तापमान के बीच रोजगार सहायक दशहरा मैदान पर पंडाल लगाकर धरना दे रहे हैं। शनिवार को पहले दिन रोजगार सहायकों ने रक्तदान करके जरूरतमंदों के लिए अहम योगदान दिया।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण यादव ने बताया कि रविवार को हॉट बाजार में पकौड़े तलकर बेचेंगे। सोमवार को सुबह स्वच्छता अभियान में महामाया चौक परिसर में झाडू लगाकर साफ सफाई करेंगे। मंगलवार को गांधीगिरी दिखाएंगे ।
इस मौके पर कृष्णकांत धाकड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारी जायज मांगोंं को नजर अंदाज कर रही है। यदि सरकारों ने हमारी जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो आगामी विस और लेाकसभा चुनाव में इसके नतीजे भुगतने होंगे। इस अवसर पर ग्राम रोजगार सहायक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण यादव, सांची ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत, संजीव मीणा, कृष्णकांत धाकड़, सेटू, नंद किशोर, तेज सिंह, गया प्रसाद, विजय सिंह मीणा, राजेश कुमरे, राकेश दंागी, शैलेंद्र कुमार, बदामी सिंह, हरि नारायण सिंह, आशीष रघुवंशी, विशाल कुमार, गंगाराम, शिवराज सिंह आदि मौजूद थे।