- Hindi News
- National
- 15 दिन में तीसरी बार रामलीला गेट के पास लीकेज, नपा अमले ने सड़क पर किए गड्ढे
15 दिन में तीसरी बार रामलीला गेट के पास लीकेज, नपा अमले ने सड़क पर किए गड्ढे
रायसेन | शहर के रामलीला क्षेत्र सहित आसपास पाइप लाइन टूटने और लीकेज होने की काफी समस्याएं आ रही हैं। इसके चलते वहां हर कभी जल सप्लाई बंद हो जाती है। बीते 15 दिन में यहां तीसरी बार पाइप लाइन टूटने और लीकेज होने का मामला आया है। इसके चलते नपा अमले ने सड़क पर ही बढ़े-बढ़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं। इन्हीं गड्ढों के चलते ट्रैफिक में लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यह गड्ढे दुकानों के सामने होने से लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लीकेज को ठीक करने के लिए नपा अमला जुटा रहा।