पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे अधिकारी

जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे अधिकारी

विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 28 जांचें करने की सुविधा दी है, लेकिन यहां जरूरी उपकरण न होने से 18 प्रकार की जांच सुविधा का ही लाभ मिल पा रहा है। अन्य 10 प्रकार की जांचें लंबे समय से बंद हैं। अस्पताल प्रभारी डॉ बीएस मैना से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। टेक्नीशियन से पूछकर बताता हूं। बाद में उन्होंने कहा कि कई सारी जांचे तो हो रही हैं। कुछ जाचें टेक्नीशियन को चिकनपॉक्स होने के कारण नहीं हो पा रहीं हैं।

नहीं है कोई जानकारी

अभी हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। न ही इस संबंध में किट की मांग की गई। मांग करने पर उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। डॉ शशि ठाकुर, सीएमएचओ रायसेन

खबरें और भी हैं...