नगर के वार्ड क्रमांक 18 में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। इस दौरान जब पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को नंद बाबा सिर पर रखकर लाए तो उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु भक्त आतुर दिखाई दिए। इस मौके पर पर नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन ने पहुंच कर कथावाचक कैलाश राजोरिया का शाल श्रीफल पुष्पमाला से स्वागत किया। कथा के यजमान हजरत सिंह दांगी, बाला पटेल, मोना दांगी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्री सेन का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।