- Hindi News
- National
- भागवत कथा सुनने से खुलते हैं मोक्ष के द्वार, पाप का होता है नाश:श्रीदेवी
भागवत कथा सुनने से खुलते हैं मोक्ष के द्वार, पाप का होता है नाश:श्रीदेवी
रायसेन| श्रीमद् भागवत कथा जीवन का मुख्य सार व आधार है।इस कथा के सुनने से इंंसान के मोक्ष के द्वार खुलते हैं बल्कि पापों का नाश भी होता है। भागवत गीता में व्यक्ति को उसके कर्मों के लेखा जोखा के आधार पर सजा मिलती है। राजा परीक्षित ने अपने पूर्वजों के कर्मो की प्रायश्चित करने के लिए भागवत कथा गंगा तट पर कराई। यह बात जबलपुर की मशहूर भागवत कथा वाचिका देवी श्रीदेवी ने शनिवार को भागवत कथा सत्संग में प्रवचन सुनाते हुए कही। भागवत कथा का वाचन किरण सोनी परिवार द्वारा कराया जा रहा है। शनिवार को कथा का दूसरा दिन रहा । यह भागवत कथा शहर के यशवंत मैरिज गार्डन यशवंत नगर कॉलोनी में हो रही है। संगीतमयी भागवत कथा प्रसंग सुनाते हुए देवी श्रीदेवी ने अरे माटी के पुतले तूने गजब कर डाला....भजन सुनाया । भजन सुनकर महिलाएं झूमती नाचती रहीं। देख तेरे इंसान की हालत क्या हो गई भगवान....कितना बदल गया इंसान... और कण कण में भगवान विष्णुहरि गजब तेरी लीला अजब तेरी माया ...एक से बढ़कर एक भजन सुनाए गए। भागवत कथा के अंत में आरती पूजन के बाद महाप्रसादी वितरित की गई।