रायसेन| पुलिस ताइक्वांडो क्लब पुलिस लाइन में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में ताइक्वांडो के प्रशिक्षक दिनेश दिवाकर द्वारा 150 बच्चों को ताइक्वांडो की बारीकियों से परिचित कराया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 15 जून तक चलेगा। शिविर के समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे