- Hindi News
- National
- रायसिंहनगर में ट्रेन से कटी इंद्रा के मोबाइल जेवर 5 दिन बाद भी गायब, संशय बढ़ा, हत्या या आत्महत्या?
रायसिंहनगर में ट्रेन से कटी इंद्रा के मोबाइल-जेवर 5 दिन बाद भी गायब, संशय बढ़ा, हत्या या आत्महत्या?
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
13 अप्रैल को रेलवे कॉॅलोनी के नजदीक रामदेव मंदिर के पास वार्ड 10 की इंद्रा बिश्नोई के कटे मिले शव मामले में मृतका इंद्रा की आत्महत्या को लेकर पति को संदेह है। इंद्रा बिश्नोई का मोबाइल, सोने का लोकेट व कानों में पहनी बालियां गायब हैं जो अभी तक नहीं मिली। मृतका के पति ओमप्रकाश गिला ने जीआरपी पुलिस को भी अपना संदेह जाहिर किया है तथा इंद्रा के फोन की कॉल डिटेल व लोकेशन निकालने की मांग की है। बता दें, कि मृतक इंद्रा गुरुवार रात्रि को घर से बिना बताए चली गई थी जिसका शव धड़ एवं एक हाथ ही मौके पर मिला था। जबकि दूसरा हाथ करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बिजली बोर्ड के गेट के पास स्थानीय पुलिस ने बरामद किया था। वहीं क्षत-विक्षत हालत में इंद्रा का सिर बिजली बोर्ड के परिसर में ही चार दिन बाद सोमवार को मिला था। जिसे 11 टीके श्मशान भूमि में उसी स्थान पर दफनाया गया जहां पहले इंद्रा के शव को दफनाया गया था। इंद्रा रात 9:47 पर घर से रवाना हुई थी।
मृतका के पति ने भी उठाए सवाल, बोला- प|ी आत्महत्या कर ही नहीं सकती, मोबाइल कॉल डिटेल से जांच हो
मृतका के पति ओमप्रकाश के अनुसार उसकी प|ी आत्महत्या करे, ऐसा कोई घर में विवाद अथवा कलह नहीं था। घटना के दिन वह अपने पुत्र प्रिंस के घर पर थोड़ा लेट आने से मामूली खफा जरूर हुई थी लेकिन उसके बाद घर पर उसके साथ रही। घर से निकलने से पहले पड़ोसी की बच्ची को खिलाया भी था। वह खुश भी थी। बच्ची को खिलाने की घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद है। ओमप्रकाश का कहना है कि उसकी प|ी इस तरह का कदम नहीं उठा सकती थी। रात्रि को 9 बजे तक इंद्रा का फोन चलता रहा लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। वह वाट्स एप भी चलाती थी जिसका पता ओमप्रकाश को नहीं था। ओमप्रकाश का कहना है कि उसे अब पता चला है। रात्रि को करीब 12 बजे एक बार फोन फिर ऑन हुआ था। उसके बाद स्विच ऑफ हो गया।
जहां प|ी कटी, वहां पति उसे ढूंढ़कर भी आया था: जिस स्थान पर घटना हुई है उस स्थान पर रात्रि को 11 बजे मृतका का पति ओमप्रकाश उसे तलाशने भी गया था। तब वहां उसके दो परिचित बैठे थे लेकिन इंद्रा कहीं नजर नहीं आई। ट्रेन से जैसे बॉडी के अंग कटे हैं उनको लेकर भी मृतका के पति को संदेह है। ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी प|ी का मोबाइल, गले का लॉकेट व कानों की बालियां तक गायब हैं इससे संदेह होता है।
सिर्फ भास्कर में
इंद्रा बिश्नोई की मौत का मामला भास्कर ने ही उठाया था। भास्कर ने जीआरपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पुलिस ने इस मामले में अपना काम ईमानदारी से नहीं किया।