पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिन में शांति को किया था पाबंद, रात में फायरिंग, एक घायल

दिन में शांति को किया था पाबंद, रात में फायरिंग, एक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| माल लदान को लेकर उपजे विवाद के बीच सोमवार रात रायसिंहनगर रोड पर स्थित गांव शिवपुरी में दो गुटों में हुई फायरिंग में प्रेमसिंह खख निवासी 46 जीबी घायल हो गया। घायल प्रेमसिंह एक ट्रक यूनियन का संचालक है। समझौते के अनुसार यह यूनियन धानमंडी के अंदर के माल का उठाव कर रही थी। विवाद की शुरुआत चार साल पूर्व हुए समझौते के उल्लंघन के आरोपों से हुई। विवाद सोमवार सुबह से ही बढ़ गया था। सोमवार रात 9 बजे दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से फायरिंग होना बताई जा रही है। प्रेमसिंह खख को रात को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां से तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रैफर कर दिया। चर्चा यह भी है कि फायरिंग में दूसरे गुट एक व्यक्ति भी घायल हुआ है।

खबरें और भी हैं...