पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेत में काम कर रहे किसान की हृदयाघात से मौत

खेत में काम कर रहे किसान की हृदयाघात से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| रायसिंहनगर के गांव 5 टीके में शुक्रवार को चने की फसल निकाल रहे एक किसान की ह्रदयाघात से मौत हो गई। मुकलावा पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज की है। जानकारी अनुसार 45 वर्षीय बनवारीलाल पुत्र बुधराम बिश्नोई सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में चने की फसल निकलवा रहा था कि अचानक उसे चक्कर आ गया। जिससे वह बेहोश हो गया। वहां कार्यरत परिवार के अन्य लोगों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...