पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला अस्पताल में आज िवशेष शिविर

जिला अस्पताल में आज िवशेष शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| परिवार कल्याण जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर माह के तीसरे बुधवार को पुरुष नसबंदी वार के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार से होगी। जिला अस्पताल व रायसिंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की मॉनीटरिंग एसीएमएचओ डॉ. मुकेश मेहता कर रहे हैं। सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने बताया कि शुरुआती तौर पर जिला अस्पताल एवं रायसिंहनगर में माह के तीसरे बुधवार को पुरुष नसबंदी वार के रूप में मनाया जा रहा है। आगामी तीसरे बुधवार को अन्य सीएचसी पर भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...