पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कनिष्ठ लिपिक भर्ती पूरी करने के लिए कर्मचारियों ने सौंपे ज्ञापन

कनिष्ठ लिपिक भर्ती पूरी करने के लिए कर्मचारियों ने सौंपे ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसिंहनगर| कैडर रिव्यू व कनिष्ठ लिपिक भर्ती पूरी करने की मांग को लेकर आंदोलित पंचायतराज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शनिवार को सांसद निहालचंद मेघवाल व जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण को ज्ञापन सौंपे। राजस्थान पंचायतराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के जिला महामंत्री वीरेंद्र जाखड़ ने बताया कि राज्यव्यापी आह्वान पर सांसद व जिला प्रमुख के माध्यम से ज्ञापन भेजकर कैडर रिव्यू व कनिष्ठ लिपिक भर्ती पूरा करने की मांग की। उन्होंने बताया कि संगठन की लंबित मांगों को पूरा करने की बजाय राज्य सरकार ग्राम पंचायतों में कार्यालयों की व्यवस्था में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रही है। ग्राम पंचायतों में ग्राम सेवक के रिक्त पद का कार्यभार कनिष्ठ सहायक को नहीं दिए जाने का भी पुरजोर विरोध किया गया है। उधर, विधायक सोनादेवी बावरी ने शनिवार सुबह जयपुर में ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ से मुलाकात कर तीन रोज पूर्व कार्यालय व्यवस्था में परिवर्तन संबंधी आदेश वापिस लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि एक ग्राम सेवक के पास दो से अधिक ग्राम पंचायतें होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...